हल्द्वानी: चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मरकर खुदखुशी कर ली। जिस पर कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की रात किसी बात को लेकर उनके और उनकी पत्नी के बीच कहासूनी हो गयी थी। विबाद के कारण वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा की उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और गोली भेजा चिर कर बाईं ओर बाहर आ गई।
सीओ अमित कुमार ने जानकारी दी कि ठेकेदार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारी है। घटना के बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया। अभी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी एक तीन साल की भी बेटी है। वही कमलेश बेलवाल नगर निगम के ठेके लेता था।
