नैनीताल: शहर की शांत वादियों में पिछले कुछ समय से रुक रुक कर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है, पहले दो बार ओल्ड लन्दन हाउस फिर सवरस्वती शिशु मंदिर और अब ऐतिहासिक ग्लैंनमोर कुटीर आग की भेट चढ़ गये।
आग इतनी भयंकर थी कि चंद समय में लकड़ी से बना यह पुराना भवन जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि भवन की आग में कोई भी जनहानि नही हुई।
घटना मल्लीताल क्षेत्र की है। जहा दोपहर करीबन डेढ़ बजे के आसपास लोगों ने कुटीर भवन से उठती आग की लपटे देखी। और इसकी सूचना दमकल विभाग कों दी। बताया जा रहा कि उस समय भवन में दो परिवार रह रहे थे। एक परिवार के सदस्य ललित तिवारी आज हीं होली मानने यहाँ आये थे।
सूचना पाकर दमकल टीम तत्काल हीं मौके पर पहुंची और आग को काबू करना शुरु किया। स्थानीय लोगों ने बताया जब तक दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक कुटीर की छत वाला हिस्सा पूरी तरह से खाक हो गया था। और भवन सिर्फ दीवारों के सहारे पर खड़ा था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। प्रसासन मामले की जांच कर रहा है।
