हल्द्वानी: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न लगभग 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलिपैड पर पहुँचीं। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., तथा एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
औपचारिक स्वागत के बाद माननीय राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के लिए रवाना हुईं, जहाँ वह राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
