हल्द्वानी/लालकुआं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालकुआं पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक सेंट्रो कार में नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को दबोच लिया।
टीम ने उनकी कार से कुल 350 नशीले इंजेक्शन (175 Buprenorphin और 175 Avil Vial) बरामद किए हैं। बताया गया कि दीपावली पर्व को देखते हुए एसएसपी मीणा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के तहत, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा और SOG प्रभारी राजेश जोशी की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।
