देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 के बाद विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों को भरने के लिए उप-निर्वाचन की घोषणा की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जनपदों में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर 20 नवंबर 2025 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक संपन्न होगा। आयोग द्वारा इस संबंध में 11 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
