Dehradun: उत्तराखंड की भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को जान से मरने की धमकी मिली है। जिसके लिए राज्य अध्यक्ष भट्ट ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा और कार्यवाही की मांग रखी है।
राज्य अध्यक्ष ने एसएसपी को पत्र में लिखा है कि रविवार को एक अनजान मोबाइल नंबर से उन्हे बार बार फोन आ रहे थे। फोन उठाने पर एक अज्ञात व्यक्ति उन्हे गाली गलोच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
उनका कहना है धमकी देने वाला व्यक्ति किसी राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह का कृत्य कर रहा । उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस से ना केवल मेरी राजनैतिक छवि खराब हो रही बल्कि मेरी जान को भी खतरा है
प्रदेश अध्यक्ष ने धमकी देने वाले का नंबर एसएसपी को देकर तत्काल कार्यवाहीं की मांग करी है।
एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस आरोपी की पहचान की जा रही है।
