हल्द्वानी: में किडनी मरीजों के लिए लगाई गई दोनों लिफ्टें पिछले कई दिनों से खराब पड़ी थीं। लिफ्टें बंद होने की वजह से डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मामला सामने आते ही जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को लिफ्टों को तत्काल चालू कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश मिलते ही उन्होंने बताया कि लिफ्ट संचालित करने वाली कंपनी को शुक्रवार को रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। कंपनी आगे से वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य भी संभालेगी। रिपेयरिंग और रखरखाव का खर्च अस्पताल प्रबंधन समिति वहन करेगी।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों लिफ्टें पूरी तरह चालू कर दी जाएंगी, ताकि अस्पताल आने वाले डायलिसिस मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
