उत्तराखंड: बीते दो दिन से मौसम साफ है और पहाड़ से मैदान तक एकदम चटख धूप है। जिससे पारे में इजाफा दर्ज किया गया हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीबन चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। पर मौसम विभाग ने कल ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान हैं। और अब फिर से पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। जिससे गर्माहट महसूस की गई। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बनी हुई और शाम को सर्द हवाएं मुस्किलें बढ़ा रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा-बर्फबारी का अनुमान हैं।
इसके बाद रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा जिस से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभवना जताई जा रही हैं।
