नैनीताल: शहर के ऊंचाई वालो क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई जमकर बर्फबारी ने मौसम को खूब सुहावना कर दिया। बर्फ की वजह से कई पर्यटक दूर दूर से घूमने व बर्फीली वादियों के दीदार के लिए नैनीताल पहुंच रहे मगर यह बर्फ अब लोगों के लिए मुसीबत भी बन रही है। सड़कों पर वाहन फिसलने लगे हैं। दो पहिया वाहनो के लिए खासा दिक्कते हो रही है।
ताज़ा मामला में पंगोट रोड पर पर्यटकों की कार बर्फ में रपट कर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा पर्यटक बर्फ का दीदार करने आये हुए थे। पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए मार्ग पर पर्यटक व दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
जानकारी अनुसार गंजथाना रामपुर में रहने वाले उमर शम्सी अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। और बुधवार सुबह वह अपनी कार लेकर पंगोट किलबरी रोड पर बर्फ देखने गये थे। तभी बर्फ में पाला पड़े होने के कारण से कार बर्फ में फिसलते हुए अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में जा गिरी।
गनीमत रही कि समय पर कार के एयर बैग खुल गये और उमर को चोट नहीं आई। हादसे के बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
और कुछ हीं देर में होटल में ठहरे उनके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह युवक को खाई से बाहर निकाला।
कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पर्यटक को छोटी मोटी चोट आई थीं। क्रेन की मदद लेकर वाहन निकलवाया गया है। मार्ग पर फिसलन के खतरे को देखते हुए पर्यटकों और दोपहिया वाहनों की आवाज़ाही को रोका दिया गया है।
