
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे सूर्य कभी चमकता तो कभी बादलों की ओट में छिप जाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव दर्ज किया गया।
सुबह से ही धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शाम होते ही ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई।
राज्य मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी डॉ. रोहित थपलियाल के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंगलवार से मौसम में सुधार की संभावना है और तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।
तापमान और आद्रता का स्तर
- अधिकतम तापमान: 22°C
- न्यूनतम तापमान: 10°C
- अधिकतम आद्रता: 80%
- न्यूनतम आद्रता: 50%
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे ठंड में भी कमी आ सकती है।