मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नैनीताल :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसंबर (गुरुवार) को नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान करेंगे और शाम 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे राजकीय अतिथि गृह, नैनीताल क्लब पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित मेगा इवेंट विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विंटर कार्निवाल को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
