नैनीताल: नैनीताल मुख्यालय से केवल 14 किमी की दूरी पर स्थित राजकीय इंटर कालेज पटवाडांगर स्कूल का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखाया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों से कभी पेड़ कटवाए जाते है, तो कभी गैस सिलेंडर डुलवाये जा रहे है।
वायरल वीडियो ने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिये है, वही वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के गार्जियन ने भी स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल किए है
वही दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर में पेड़ गिर गया था जिस से बच्चों के क्लास रूम्स का रास्ता बधित हो गया, जिसे सीनियर विद्यार्थियों और कुछ अध्यापको की मदद से प हटाया जा रहा था जिसमे कुछ छोटे बच्चो ने भी कोतुहलवश मदद देनी शुरु की, जिन्हे बाद में क्लास में वापिस भेज दिया गया था ।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल की ड्रेस में स्कूल परिसर में दराती से जोर लगा के पेड़ की टहनियों को काट रहा है और वीडियो के दूसरे भाग में भी एक बच्चा गैस सिलेंडर ले जाता नज़र आ रहा है और कुछ झाड़ू लगाते दिखाए गये है।
वीडियो के वायरल होने पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल की तरफ से कराई गयी मीटिंग में स्कूल की नकाम व्यवस्थाओ पर नारागी जताते हुए स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल किये है, इसी तरह सोशल मीडिया पर स्कूल प्रशासन की कड़ी निंदा की है।
अब मामला जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नैनीताल के संज्ञान में आया है उन्होंने इस पर कहा है कि-
इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य से जानकारी ली जाएगी और इसके बाद ही जिम्मेदार लोगो पर सख्त कार्यवाही होगी.
:- पुष्कर लाल टम्टा , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,नैनीताल
