नैनीताल। जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मंगलवार को एलपीजी गैस को लेकर फैल रही तमाम गलतफहमियों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि प्रदेश में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों के माध्यम से लगातार नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, चाहे वह घरों की जरूरत हो या फिर छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों की मांग।
मुख्य सचिव ने बताया कि उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है और किसी भी स्तर पर सप्लाई बाधित नहीं होने दी जा रही। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और बेवजह घबराहट न पैदा करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता आगे भी पूरी तरह सुचारू रहेगी।
