उत्तराखंड मौसम अपडेट
देहरादून: उत्तराखंड में भले ही मानसून विदा हो चुका हो, लेकिन प्रदेश में मौसम का मिज़ाज अब भी बदल रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
3 नवंबर (रविवार) को मौसम विभाग ने पूरे राज्य में शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन अगले दो दिनों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग सहित कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना है।
बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 6 से 8 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम के साफ रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
-
देहरादून: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 13°C
-
हरिद्वार: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 14°C
-
रुद्रपुर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C
-
हल्द्वानी: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C
हल्द्वानी और रुद्रपुर के तापमान में लगभग 2 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है, जबकि राजधानी देहरादून की तुलना में रुद्रपुर का तापमान 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
