नैनीताल: जिले में विकास कार्यों को गति देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले में 39 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। इस परियोजनाओं की कुल लागत 13,255.56 लाख रुपए की आंकी गयी है। सरकार के मुताबिक इन योजनाओं से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत तरीके से मजबूत करने के साथ हीं जन सुविधाओं का विस्तार होगा।
अधिकारिक आकड़ो के अनुसार 23 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनपर 7,238.०० लाख रुपए खर्च हुए है। जबकी 16 योजनाओं का शिलान्यस 6,017.56 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
विधान सभा क्षेत्रवार देखे तो नैनीताल में 546.75 लाख रुपए की लागत से एक योजना का लोकापर्ण हुआ । हल्द्वानी के लिए पांच योजनाए शामिल है जिनमे दो का लोकापर्ण और दो का शिलान्यास किया गया। इन पर 2,971.06 लाख रुपए व्यय होंगे। भीमताल के लिए भी पांच योजनाए मिली हैँ जिनमे एक लोकापर्ण और चार शिलान्यास शामिल है। इनकी लागत 2,268.27 लाख रुपए है।
कालढूंगी विधान सभा क्षेत्र के लिए 11 योजनाए है जिनमे चार का लोकापर्ण और 7 का शिलान्यास किया गया। इन पर 2,283.33 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे। और लालकुआँ क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 17 योजनाए शामिल है, जिनमे 15 का लोकार्पण और 2 का शिलान्यस किया गया है। कुल लागत5,186.15 है।
इन सभी विकास कार्यों में सभी तरह के विकास कार्य शामिल है।
