file photo
नैनीताल::: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी नैनीताल ने उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 2:55 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 3:45 बजे गौलापार हेलीपैड, काठगोदाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे सूर्यादेवी बैंक्वेट हॉल, खेड़ा चौराहा गौलापार जाएंगे, जहां “आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां कुछ समय अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद वे सायं 7:15 बजे एम.बी. पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव–2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री धामी का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, काठगोदाम में निर्धारित है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
