file photo
नैनीताल: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर सीएम ने भवाली के सीओ और तल्लीताल थानाध्यक्ष का तबादला जिले से बाहर करने के आदेश दे दिए।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल और बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीर मानते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से कराई जाएगी और रिपोर्ट 15 दिन में शासन को सौंपी जानी चाहिए।
सीएम धामी ने प्रशासनिक स्तर पर तुरंत फैसले लेते हुए बेतालघाट फायरिंग समेत अन्य घटनाओं की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी। उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
