हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज में हल्द्वानी नगर निगम, कालाढूंगी नगर पालिका, और लालकुआं नगर पंचायत के चुनावों की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है। 14 टेबल पर 6 राउंड में वोटों की गिनती की जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए कुल 524 गणना कार्मिक और 284 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही, रिटर्निंग अधिकारियों ने गणना अभिकर्ताओं को पास जारी कर दिए हैं।
तीन केंद्रों पर मतगणना:
जनपद के तीन केंद्रों पर यह प्रक्रिया हो रही है। हल्द्वानी के अलावा, कालाढूंगी और लालकुआं में भी मतगणना जारी है। इस प्रक्रिया में कुल 1100 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।
