नैनीताल: पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान (Operation Crack Down Verification Drive) चलाकर विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को विशेष टीम बनाकर दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा आज निम्नलिखित कार्यवाही की गई है:–
कुल होटल/ढाबे चेक– 78
251 लोगो के सत्यापन
अनियमितता पाने पर 63 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।
26,750 रुपए जुर्माना
