नैनीताल: इन दिनों नैनीताल नगरी फिल्मी रंग में रंगी हुई है। दून क्लेटिव एल ए पी के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म स्नैप की शूटिंग शहर के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में चल रही है। शूटिंग के दौरान अभिनेता जावेद जाफरी, विक्रांत मैसी और अभिनेत्री मनुषी छिल्लर के दृश्य नैनी झील मल्लीताल पंत पार्क में फिल्माये गये। फिलहाल चार मार्च तक अलग अलग स्थानों पर शूटिंग जारी रहने का अनुमान है।
बॉलीवुड के बड़े अभिनेता विक्रांत मैसी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो जा रही है। हलाकि सुरक्षा के भी बड़े इंतज़ाम किये है। बिना परमिसन लोगों को अभिनेताओं से नहीं मिलने दिया जा रहा। फिल्म के लाइन प्रोडूसर अमित मेहता ने बताया कि फिल्म की कहानी को पूरी तरह से निजी रखा गया है ताकि दर्शकों को सिनेमा घरो में मूवी का असली मज़ा मिले। उन्होंने बस इतना कहा कि मूवी रोमांस ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर है।
शूटिंग के लिए नैनीताल के आयारपता, मॉल रोड, रैम जे हॉस्पिटल, नैनी झील, डिग्री कॉलेज और स्नो व्यू समेत कई सारी लोकेशन को चुना गया है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकार मदन मेहरा भी नज़र आएंगे, और साथ हीं बाकी स्थानीय लोगों को मौका दिया गया है। फिल्म गर्मियों में रिलीज़ होने वाली है।
