रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले में पारिवारिक विवाद ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया, विवाद इतना बड़ा कि इसमे एक महिला की मौत हो गई. और उसके बेटे को भी गंभीर चौते आयी।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के रहने वाले प्रसेनजीत शाह ने करीब चार साल पहले काशीपुर की रहने वाली सुरभि से शादी की थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. मंगलवार रात को हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि सुरभि ने मायके से पांच लोगों को अपने घर बुला लिया. आरोप है कि सुरभि के मायके वालों ने प्रसेनजीत शाह और उनकी 70 साल की मां संध्या शाह के साथ मारपीट की.
इस झगड़े में बुज़ुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रसेनजीत शाह भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। नामजाद के आधार पर पुलिस ने बहु सुरभि को और छह लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी।
