नैनीताल : नैनीताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नैनीझील में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों झील में शव को उतराता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली की टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय नाविकों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक नैनीताल के मल्लीताल स्थित पिलग्रिम लॉज क्षेत्र का 20 वर्षीय रोहन 25 दिसंबर से घर से गायब था। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्लीताल थाने में दर्ज कराई थी और बताया था कि वह बिना बताए कहीं चला गया है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सुबह झील से शव मिलने की खबर मिलते ही रोहन के पिता मौके पर पहुँचे और उन्होंने अपने बेटे की पहचान कर ली। पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया
मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे इलाके में दुख का माहौल है।
