रुद्रप्रयाग : जिले के जिला पंचायत सीट सारी के अंतर्गत सिंद्रवाणी गांव में गुलदार पांच वर्षीय दक्ष को आंगन से उठा ले गया था। पूरी रात चले सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखदाई घटना के बाद से गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग हरकत में आया है, वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए और मचान भी बनाए जा रहे हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन और डीएफओ गढ़वाल समेत अन्य आला अधिकारी और कर्मचारी बच्चे के गांव परिजनों के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां से मुलाकात की और हरसंभव मदद का अश्वासन दिलाया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता, आवास व सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए।
उल्ल्वखनीय है, कि रुद्रप्रयाग जिले सिंद्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीबन 6 बजे आंगन में मां के सामने अमदामखोर गुलदार दक्ष को उठा ले गया था। सूचना मिलते ही पहुंची वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों ने रात में ही सर्च अभियान शुरु किया ।
वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया । कड़ी मेहनत और गहरे अंधेरे में रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। इस दुःखद घटना पर बुधवार सुबह जिलाधिकारी प्रतीक जैन, अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे गढ़वाल के डीएफओ महात्म यादव, एसडीओ देवेंद्र पुंडीर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार समेत एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें गांव पहुंचीं।
डीएम और डीएफओ ने दक्ष के परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान परिवार को उचित मुआवजा व नौकरी देने और मकान को ठीक करवाने की मांग की।
देहरादून से ट्रैंकुलाइजर डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुलाया, डीएफओ गढ़वाल महात्म यादव ने बताया कि जल्द गुलदार पिंजरे में कैद होगा। देहरादून से गुलदार के ट्रैंकुलाइज के लिए प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुलाया गया है। जबकि गांव में मचान बनाकर यहां उपकरण सहित कुशल वन कर्मी को तैनात किया गये है।
