भीमताल: भारी वर्षा के चलते काठगोदाम–रानीबाग–भीमताल मुख्य मार्ग पर स्थित भीमताल पुल के समीप भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके कारण यह मार्ग अस्थायी रूप से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।
नैनीताल पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि मार्ग की स्थिति की पुष्टि किए बिना यात्रा शुरू न करें। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
वैकल्पिक मार्गों से संबंधित जानकारी नैनीताल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराई जा रही है।
इस बीच, संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर मार्ग से मलबा हटाने और यातायात जल्द बहाल करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
