नैनीताल के विकास कार्यो का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सचिव.
नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल में बीते दिन हुई आग की घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया व अलग अलग विकास कार्यो का भी जायजा लिया।
आयुक्त दीपक रावत ने शिशु मंदिर और दीना होटल में लगी आग से हुए नुकसान को मौके में जाकर देखा ।

शिशु मंदिर में भीषण आग से पूरा स्कूल भवन बुरी तरह से शातिग्रस्त हो गया है। इस स्कूल में पड़ने वाले 120 छात्र छात्राओं के पठन पाठन के लिए किसी नये क्षेत्र की तलाश की जा रही है, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित ना हो। वही इस आग से एक अन्य भवन भी चपेट में आया है।
दीपक रावत ने बताया इस अग्निकाण्ड से जो भी नुकसान हुआ है, उसकी मरम्मत के लिए सरकार से जो भी मदद हो सकती है, वो मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने अग्निशमन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही की भी सरहाना की है।
इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यकरण कार्यो का जायजा लेने पहुँचे, यहाँ दुकानों का निर्माण, मुख्य द्वार दीवार शिफ्टिंग व अन्य कामो को सही तरीके से करने का काम चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा की सभी कार्य महीने भर में पूरे हो व कार्य में गुणवक्ता का खासा ध्यान दिया जाना चाहिए।
वही माल रोड जो बीते महीनों में धसने लगी थी उसके मरम्मत का कार्य का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया । आयुक्त ने मुख्य अभियंता से प्रगति की जानकारी ली और समय पर काम पूरा करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने बिड़ला रोड और स्नो व्यू मार्ग का निरीक्षण किया। यहां सड़क में जगह-जगह गड्ढे मिले, जिस पर उन्होंने तुरंत गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए और सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कहा।
बिड़ला मार्ग के पास चल रहे भवन निर्माण को भी आयुक्त ने मौके पर देखा। उन्होंने सचिव प्राधिकरण और इंजीनियरों से भवन स्वीकृति और अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, एसडीएम नैनीताल, जिला पर्यटन अधिकारी और नगर पालिका ईओ मौजूद रहे।
