देहरादून: देहरादून जिले से एक ऐसी भयावह हत्या की घटना सामने आयी है। जिसने हर किसी कों किलसा के रख दिया है। जब पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची तो सभी शव की हालत देख सन्न रह गये। शव 12वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का था।
मारने वाले ने जिस कुरुरता की की हत्या की थी, उससे देख लग रहा है कि वो या तो भारी गुस्से में था, या फिर उसकी कोई बड़ी रंजिश रही होगी. उसकी हाथों की उंगलिया कटी हुई थी, नाक भी काटी गयी और गला बुरी तरह से रेत कर सिर पर किसी भारी चीज़ से थेचा गया था।
जिसने भी इस हादसे को सुना या देखा उसकी रूह काप गयी,
पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल पर हंसिया (दरती) भी मिला है. पुलिस को शक हैं कि इसी हंसिए से 12वीं की छात्रा की हत्या की गई है. पुलिस द्वारा दी गयी कि ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा की लाश मिलने की खबर पुलिस को मिली. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया/पुलिस ने शव के पास से मोटरसाइकिल और हत्या में उपयोग धारदार हंसिया भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि ये हंसिया कुछ दिन पहले छात्रा के चचेरे भाई ने विकासनगर से खरीदा था।
छानबीन में खुलासा हुआ कि सामने आया की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) ढालीपुर में रहती थी. बुधवार शाम वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर दवा लेने के लिए गयी थी . लेकिन जब रात 9 बजे तक जब वो घर वापस नही आयी, तो परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. सुबह तक तलाशने पर भी न तो छात्रा का कोई पता चला और न ही उसका चचेरा भाई मिला.
इसके बाद आज ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का शव बहुत हीं बुरी हालत में मिला. पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई.पुलिस ने जब छानबीन करते हुए आसपास के cctv खागले तो मोटरसाइकिल पर चचेरे भाई के साथ छात्रा पेट्रोल पंप पर दिखाई दी. पुलिस के मुताबिक चचेरे भाई ने जो हाल ही में एक दुकान से ये हंसिया खरीदा था. उसी हासिये से उसने छात्रा को इस निर्मम तरीके से हत्या कर मौत के घाट उतारा होगा।
हत्या क्षेत्र से मोटरसाइकिल और हंसिया मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया जो शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को लगता हैं, कि छात्रा की हत्या करने के बाद चचेरे भाई ने भी कहीं शक्ति नहर में सुसाइड न कर लिया हो.
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह खुद घटनास्थल ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे पहुंचे. उन्होंने मीडिया को बताया कि-
एक बालिका की डेड बॉडी की सूचना रात करीबन 12 बजे मिली थी. उसके गांव से करीब 300 से 400 मीटर दूर शव मिला. घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल भी मिली. पता चला कि अपने गांव के किसी रिश्तेदार के साथ छात्रा गई थी. और मौके पर मिली बाइक भी किसी अन्य व्यक्ति से मांगी थी. घटनास्थल पर एक हंसिया मिला है. जो उसने दो से तीन दिन पहले उसने विकासनगर से लिया था और इस से हीं उसने इस निर्मम हत्या की होगी।
– अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून –
