देहरादून: राजधानी देहरादून में एक युवती की भरे बाज़ार में हत्या से सनसनी फैल गई। नगर कोतवाल क्षेत्र में मच्छी बाज़ार इलाकें में 23 साल की लड़की की धारादार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी. बाहर एक युवक ने बातचीत हुई और युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया. हमला के बाद युवती सड़क पर बेसुध पड़ गई और सड़क खून से लाल हो गयी।
युवती की पहचान गुन्नु श्रीवास्त के रूप में हुई है, जिसने दो दिन पहले ही मच्छी बाजार में रहने वाले युवक के खिलाफ खुदबुड़ा चौकी में धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सोमवार को युवती को घर से बाहर बुलाया और उसकी चापड़ मारकर हत्या कर दी|
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. पुलिस बल तैनात किया गया है.
जानकारी है कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं. लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट गली में एक युवक द्वारा युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया. उसको उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल आरोपी को भी गिराफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही जारी है, क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
