नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना है। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इन दोनों नामों पर मुहर लगी।
20 फरवरी को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता इसमें शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
12:29 PM – पीएम नरेंद्र मोदी समारोह में पहुंचेंगे।
12:30 PM – राष्ट्रगान होगा।
12:31 PM – शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत।
12:35 PM – रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
तीन भव्य मंच बनाए जाएंगे मुख्य मंच: पीएम मोदी, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री। विशेष मंच: धर्मगुरु, विशिष्ट अतिथि और प्रमुख हस्तियां।
संगीत मंच: कलाकार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जहां गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे।
राजनीतिक दिग्गज और फिल्मी सितारे होंगे शामिल
राजनीतिक हस्तियां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री। फिल्मी सितारे: अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, विवेक ओबेरॉय समेत 50 से अधिक सितारों को निमंत्रण भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी आमंत्रण दिया गया है।