देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में डीजीपी श्री दीपम सेठ ने नैनीताल पुलिस के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय एवं विशिष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क सिल्वर मेडल से सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी इस प्रकार हैं —
सेवा के आधार पर डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’:
श्री हेम चन्द्र पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस
श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना
विशिष्ट कार्य के आधार पर डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर:
श्री चंदन मर्तोलिया, आरक्षी पुलिस
श्री रविकुंवर सिंह, लीडिंग फायरमैन
इन चारों अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों से नैनीताल पुलिस परिवार गौरवान्वित हुआ है। पुलिस विभाग ने सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

