हल्द्वानी: हल्द्वानी तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब आज दोपहर में नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अचेक निरीक्षण के लिए तहसील में पहुचें। इस दौरान तहसील में दो निजी व्यक्ति दाखिल ख़ारिज फाइल पर बिना किसी अधिकारिक देख रेख में काम करते पाए गये। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई।
डी एम ने कहा की तहसील में सभी कामकाज में निगारनी करना तहसीलदार की जिम्मेदारी है। व किसी भी व्यक्ति के जरूरी और संवेदनशील दस्तावेज किसी भी अन्य व्यक्ति को नहीं दिखाने चाहियें।
उन्होंने कड़े रुख में पूछा की आखिर प्रशासनिक कार्यों मे निजी लोग कैसे शामिल हो गयें और क्यू तहसील से फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने की शिकायते सामने आती हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कानूनगो अधिकारी से भी सवाल जवाब किए। डी एम ने कहा की अगर कार्य गति बढ़ानी है, तो सिस्टम सुधारों, वर्किंग ऑवर को बड़ाओ। उन्होंने कहा की निजी लोगों को किसी भी प्रशासनिक कार्यों में शामिल करना ठीक नहीं है। किसी भी संविदा और आउट सोर्स कर्मी किसी भी जरूरी दस्तावेज बिना अनुमति नहीं देख सकते हैं।
