नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी लोगों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीएम रयाल ने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग परिवार और बच्चों के साथ सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं, विशेषकर आतिशबाजी के दौरान बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दें।
उन्होंने नागरिकों से इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की और कहा कि एक दीपक देश की समृद्धि के नाम भी जलाएं।
जिलाधिकारी ने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को अपनाने की भी अपील की, ताकि स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिल सके।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह अवसर है जरूरतमंदों के जीवन में भी रोशनी लाने का। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके इस पर्व को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएं।
