रामनगर: रामनगर कोतवाली क्षेत्र में 20 साल के समीर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
दोनों हीं मृतक समीर के करीबी दोस्त है. पुलिस ने आला ए कत्ल (हत्या में इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार) भी मौके पर से बरामद कर लिया है.
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार गुरुवार 15 जनवरी सुबह रामनगर के गुलरघट्टी इलाके में स्थानीय लोगों को एक लाश दिखी थी. स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. और पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 20 साल के समीर उर्फ लक्की निवासी आदर्श नगर कॉलोनी के रूप में हुई थी. उसका शव देखकर साफ पता चल रहा था कि समीर की हत्या किसी पत्थर या ईट से कुचकर की गयी है।
इस मामले में मृतक समीर के भाई रिजवान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.
तहरीर में रिजवान ने पुलिस को जानकारी दी, कि उसका भाई समीर बुधवार शाम को घर से बाहर गया था, मगर देर रात तक भी लौटा नहीं था. समीर को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. वहीं गुरुवार सुबह को उसकी लाश नहर किनारे मिली थी.
समीर की हत्या की गुँथी सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जहां से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे. जिस आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस जांच में मुख्य आरोपी नजीर निवासी मोहल्ला गुलरघट्टी रामनगर और सहआरोपी आशीष निवासी ग्राम पूछड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि समीर और मुख्य आरोपी आरोपी नजीर दोनों नशे के आदी थे. घटना वाली रात सभी मिलकर नशा कर रहे थे, और इसी दौरान नशे की मात्रा को लेकर दोनों के बीच कहसुनी हो गयी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया. और आरोपी नजीर ने समीर को नीचे गिराकर ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए,जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया.
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े और जूते बरामद किए हैं.
एसपी ने बताया ने बताया कि एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी और मैनुअल सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी नजीर को कोसी नदी किनारे से गिरफ्तार किया हैं.
पुलिस ने बताया की सह आरोपी की भी संबनधित्त धराओ के आधार पर कार्यवाही की जाएगी, क्युकी उसने आरोप को छुपाने का प्रयास किया।
