हल्द्वानी: हल्द्वानी में पुलि ने नशे पर कड़ा परहार किया है, पुलिस को 207 ग्राम स्मैक पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस एसएसपी नैनीताल का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 62 से 63 लाख रुपये है और इसी तरह नशे को ख़त्म करने का अभियान जारी रहेगा।
जिले के हल्द्वानी में ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना के मध्य नज़र नैनीताल पुलिस सभी सभावित जगहों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जो 207 ग्राम है।
गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चैकिंग अभियान में हल्द्वानी के दमुवाडूंगा के रहने वाले धनपाल के पास से 125 ग्राम और शाहजहांपुर के कटरा निवासी रामचंद्र के पास से 82 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर एन.डी.पी.एस.एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को बताया कि वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक लाते और बेचते है। स्मैक की कीमत बाजार में 63 लाख से अधिक मानी जा रही है।
