
कोटाबाग क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने तीन किशोरियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त किशोरियां उत्तरायणी मेले से पैदल घर लौट रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल कार का चालक, भूपेंद्र सिंह, कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) है। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे में जान गंवाने वाली किशोरी की पहचान माही (14), पुत्री आनंद सिंह निवासी नाथूनगर, कोटाबाग, के रूप में हुई। वह अपनी बड़ी बहन कनक (17) और सहेली ममता (15) के साथ मेले से लौट रही थी।
गंभीर हालत में दोनों घायल
घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां माही ने दम तोड़ दिया। घायल कनक और ममता को मुखानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन करीब एक किलोमीटर आगे जाकर कार पहाड़ी से