नैनीताल: डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में करण सती अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तनिष्क मेहरा को 249 से अधिक मतों से पराजित किया।
वहीं, महासचिव पद पर एनएसयूआई के आयुष आर्य निर्विरोध चुने गए।
शनिवार को हुए चुनाव में कुल 5450 मतदाताओं में से 2679 छात्रों ने मतदान किया। इस तरह मतदान प्रतिशत करीब 49% दर्ज किया गया।
