नैनीताल।
नैनीताल जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में भारी इजाफा हो गया है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
वहीं बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के मद्देनज़र प्रशासन ने नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा सहित 10 जिलों में शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
