देहरादून: । यह परीक्षा पहले 6 अक्टूबर 2025 को राज्यभर के 347 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
शिक्षा विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों को खोला न जाए। साथ ही, परीक्षा सामग्री — जैसे प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट — को सुरक्षित स्थानों पर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को यह भी आदेशित किया गया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त न हो, तो परीक्षा सामग्री को संबंधित शिक्षा अधिकारी कार्यालय या किसी सुरक्षित सरकारी स्थान पर रखा जाए। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

