हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया अचानक तनावपूर्ण हो गई। कॉलेज परिसर में हंगामे के बीच निर्विरोध उप सचिव चुने गए मनोज बिष्ट पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया।
मारपीट की इस घटना में मनोज बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में छात्र नेता संजय जोशी का नाम आरोपियों में सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। वहीं, छात्र नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।
