नैनीताल: उत्तराखंड में मॉनसून का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 30 जून 2025 को भी बेहिसाब बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
भारी बारिश के मद्देनज़र प्रदेश भर के स्कूल बंद
राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

