नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह प्रतियोगिता आगामी 14 सितंबर 2025 को गोवर्धन हाल, नैनीताल में आयोजित होगी। कार्यक्रम स्वर्गीय श्रीमती सुषमा शाह की स्मृति को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम की संयोजक कविता त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी। पहले चरण में 3 से 6 वर्ष तथा दूसरे चरण में 7 से 14 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी और नगर के प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। बच्चों को अपनी पसंद की थीम पर आधारित प्रस्तुति मंच पर प्रस्तुत करनी होगी। इच्छुक प्रतिभागी 89419 41261 पर संपर्क कर पंजीकरण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के प्रायोजक संजय शाह ने बताया कि वे अपनी धर्मपत्नी स्व. सुषमा शाह की स्मृति में पिछले पाँच वर्षों से इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी कार्यक्रम को और भव्य बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।
बैठक में आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रानी शाह, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा तिवारी, गीता शाह, ज्योति ढौंडियाल, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, विनीता पांडे, मीनू बुदुलाकोटी, जीवंती भट्ट, अमिता शाह, सीमा सेठ, तुसी शाह, तनप्रीत, मानसी गर्ग, भावना शाह, वंदना जोशी, डॉ. पल्लवी, नीरू शाह, मधुमिता, मंजू बिष्ट समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:
तारीख : 14 सितंबर 2025
स्थान : गोवर्धन हाल, नैनीताल
आयु वर्ग : 3–6 वर्ष एवं 7–14 वर्ष
प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 प्रतिभागी
पंजीकरण हेतु संपर्क : 89419 41261
आयोजन : स्व. श्रीमती सुषमा शाह की स्मृति में
