हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कार्यप्रणाली के खिलाफ भीमताल के पांडे गांव के किसानों ने जोरदार विरोध जताया। किसानों का कहना है कि उनके राजस्व गांव की कृषि योग्य भूमि पर बिना किसी ठोस कारण के जेडीए ने खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में किसी भी तरह का अवैध निर्माण कार्य नहीं हो रहा, इसके बावजूद प्राधिकरण ने मनमानी करते हुए जमीन की बिक्री और खरीद बंद करा दी। किसानों का कहना है कि यह कदम खेती-किसानी करने वाले काश्तकारों के लिए सरासर अन्याय है।
इस मामले पर जेडीए के उप सचिव गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए विज्ञापन की जांच की जाएगी और जो भी वैधानिक कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी।
