
नैनीताल जिले के भीमताल के गोरखपुर चौराहे पर गुरुवार शाम 4:30 बजे निर्माणाधीन दीवार ढहने से एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया।घायल महिला को पुलिस ने तुरंत अपने वाहन से भीमताल सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है
