हल्द्वानी: शहर के रेलवे बाजार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब जगदीश होटल के पीछे एक भ्रूण मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
मामले की सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल ने जानकारी दी गयी कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी
