हल्द्वानी: गौरापड़ाव क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। टिकट लेने गए पति की आंखों के सामने पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी बबलू कश्यप अपनी पत्नी को लेने के लिए हल्द्वानी के गौरापड़ाव स्थित ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर को दोनों लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान जब बबलू टिकट लेने काउंटर पर गया, तो उसकी पत्नी पीछे से अपने प्रेमी महेश आर्य के साथ चंपत हो गई।
पति ने पहले तो स्टेशन और आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को उसने जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर दी।
बबलू कश्यप ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को ससुराल के पड़ोसी महेश आर्य ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल घर से फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ मिल रहा है।
