समान काम समान वेतन का आदेश
देहरादून: उपनल कर्मियों के लम्बे संघर्ष और काफी इंतज़ार के के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है. उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. सरकार के आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों नें विरोध प्रदर्शन और हड़ताल ख़त्म की थी. जिसके बाद अब सरकार ने अप्रैल से कर्मचारियों के लिए समान वेतन समान कार्य के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.
कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने यह आदेश जारी किया है।. यह आदेश सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड शासन की ओर से जारी किया है.
आदेशानुसार 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है. शासन से जारी आदेश के मुताबिक सभी कर्मियों को उसकी कुशशलता और पद के अनुसार बाटा गया है।
अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन , अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू , कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य की गई है.

इस खुशखबरी के बाद उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने सरकार के इस फ़ैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री और उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए बनायी गई समितियों के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया है.
विनोद गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार ने एक एतिहासिक फ़ैसला उपनल कर्मचारियों के हित में लिया गया है. इसके लिए वह और पूरा कर्मचारी महासंघ सरकार का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है.
