नैनीताल में लगातार दूसरे दिन भी आग लगने की घटना से शहर में हल चल मच गयी। बीते रविवार को भी शहर के एक ब्रिटिश कालीन भवन में आग लगी थी और इस बार शहर के सबसे व्यस्त बाज़ार की एक दुकान में आग लगी । जिसे दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद काबू किया।
शहर के तल्लीताल बाज़ार में एक जूते की दुकान में अचानक से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुकान विक्की लम्बा नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ लग गयी। मौके पर दमकल विभाग को सूचना दी गयी।
सूचना मिलते की दमकल विभाग तत्काल घटना स्थल में पहुंची और आग को काबू करना शुरु किया। क्षेत्र का सबसे व्यस्तम बाजार होने के कारण आग को फैलने से रोकने और बुझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों से पानी डाला तब कही जाकर आग पर काबू पाया गया।
प्रथमदृष्ट्या में आग लगने का कारण दुकान में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फिलहाल समय पर आग को काबू कर लेने से शहर के रिहायसी इलाके में बड़ी अनहोनी होने से टल गयी।
