*देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानियाँ बढ़ा रखी है। वही पहाड़ों में कभी धुप कभी बादल की हलचल लगी है।
मौसम विभाग की जानकारी दी है, कि आज उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में कही कही स्थानों में पर व रुद्रप्रयाग बागेश्वर देहरादून, जिलों मे हलकी बारिश और बर्फबारी होगी। लेकिन मैदान में कोहरा यूही बना रहेगा।
वही नैनीताल में कल पूरे दिन तेज़ हवाओ व चटक धूप रही मगर सुबह शाम मे ठंड बरकरार है। और जिले के भाबर क्षेत्रों में कोहरे व शीत लहर की मार जारी हैं। शीत लहर की चेतावनी को देखते हुए आज मैदानी इलाकों में स्कूल बंद का आदेश जारी किया गया हैं।
