नैनीताल। आज नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा डीएसबी परिसर स्थित ए एन सिंह हॉल में संकल्प इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि मोहित आर्या, संस्था अध्यक्ष मंजू रौतेला तथा आयोजक सचिव हरीश राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि शांति मेहरा ने युवाओं से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मोहित आर्या ने लगातार चार वर्षों से इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही संस्था को बधाई दी।
प्रतियोगिता में एमएल साह बाल विद्या मंदिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक निशांत, सीआरएसटी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और नैनी पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। अमेरिकन किड्स नैनीताल के बच्चों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक दीपक कुमार पुल्स और पंकज बोरा रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध लोक गायक राकेश खनवाल और जितेंद्र तोमक्याल ने पहाड़ी गीतों से समां बाँध दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, आशीष साह, विशाल वर्मा, मोहित लाल साह, भरत मेहरा, गीता साह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, आशा आर्या, ज्योति ढौंडियाल, दीपा जोशी, सागर बिष्ट, सूरज रावल, चंदन मेहरा, पवन साह, आयुष भंडारी, शुभम कुमार, विकास जोशी, हर्ष चौहान, अनिकेत शर्मा, तन्मय भंडारी, पार्थ साह, कमल कार्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया।
