हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र के दौलिया निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य प्रकाश भट्ट (48) व उनकी पत्नी उमा भट्ट (42) ने सोमवार शाम कथित रूप से जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उमा भट्ट की मृत्यु हो गई, जबकि प्रकाश भट्ट सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रकाश भट्ट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक और लोकप्रिय सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल जहर खाने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है
