
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा शनिवार दोपहर अपने निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचे। नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने नैनीताल की खूबसूरती की तारीफ की और यहां के लोगों को बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त बताया।
उन्होंने कहा कि वह दस साल बाद दोबारा नैनीताल आए हैं और इस बार उनका मुख्य उद्देश्य कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करना है।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के नेतृत्व और उनकी मेहनत का परिणाम है, जिससे दिल्ली में पार्टी ने परचम लहराया।
देवेगौड़ा ने बताया कि संसद से दो दिन की छुट्टी मिलने के कारण उन्होंने बाबा के दर्शन के लिए यह यात्रा तय की। दर्शन के बाद वह जल्द ही वापस लौट जाएंगे।